Petrol Price Today 24 January 2021 Updates : 2 दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आपके शहर में क्या रेट है?

196
petrol price hike

: डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज शांति है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 दिन की बढ़ोतरी के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसी तरह दिल्ली में भी तेल के दाम में आग लगी हुई है। देश भर में कल पेट्रोल के दाम 22 से 26 पैसे बढ़ गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 24 से 27 पैसे बढ़ गए थे। पिछले दो दिनो में दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक में पेट्रोल 2.09 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 2.01 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 8 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 24 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 85.70 रुपये प्रति लीटर और इसी तरह डीजल कल के भाव 75.88 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.66 रुपये प्रति लीटर हैं।

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.48 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 88.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.14 रुपये प्रति लीटर हैं।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 88.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.47 रुपये प्रति लीटर हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।