तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के रेट में एक दिन के ब्रेक के बाद आज फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के दाम आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर (103.52) , मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, रीवा, अनूपपुर और महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 92.58 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी 27 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगा कर 83.22 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। पांच राज्यों के चुनाव के बाद रुक-रुक कर 10 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 2.21 पैसे व डीजल 2.49 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
श्रीगंगानगर | 103.52 | 95.99 |
अनूपपुर | 103.21 | 93.98 |
रीवा | 102.85 | 93.65 |
परभणी | 100.01 | 90.12 |
इंदौर | 100.7 | 91.69 |
भोपाल | 100.63 | 91.59 |
जयपुर | 99.02 | 91.86 |
पुणे | 98.51 | 88.66 |
पटना | 94.89 | 88.46 |
दिल्ली | 92.58 | 83.22 |
मुंबई | 98.88 | 90.4 |
चेन्नई | 94.34 | 88.07 |
कोलकाता | 92.67 | 86.06 |
रांची | 89.57 | 87.9 |
बेंगलुरु | 95.66 | 88.22 |
पटना | 94.89 | 88.46 |
चंडीगढ़ | 89.05 | 82.89 |
लखनऊ | 90.37 | 83.6 |