Budget 2023: राष्ट्रपति ने संसद को किया संबोधित, कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है…

62
budget 2023
budget 2023

संसद के Budget 2023 की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज पहली बार संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने 1 घंटे 2 मिनट तक चले अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत में मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार है। यह सरकार बिना डरे काम कर रही है। इसके लिए उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती, आर्टिकल 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों का हवाला दिया। उन्होंने कहा- हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, जहां गरीबी न हो और मध्यम वर्ग वैभव से युक्त हो।

दरअसल मुर्मू ने रेहड़ी वालों की बात कहने के साथ ही, 11 करोड़ छोटे किसानों की मदद के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपए की सम्मान निधि का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा की, आज देश के 9 हजार जन औषधि केंद्रों में दवाएं दी जा रही है। इससे 20 हजार करोड़ रुपए बचे हैं। गरीबों को इन दोनों योजनाओं से एक लाख करोड़ की मदद मिली है।

हंगामेदार होगा Budget 2023:

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Budget 2023 काफी हंगामेदार होने वाला है। विपक्षी पार्टियां महंगाई, BBC की डॉक्यूमेंट्री, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा ,राम रहीम की परौल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडानी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। कल यानी 1 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जाएगा। यह लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here