Budget 2023 : मायावती ने भाजपा की लगाई जमकर क्लास, कहा- झूठी उम्मीदें क्यों?

160
bhn
bhn

Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय Budget 2023 पेश किया। यह लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्णकालिक बजट था। Budget 2023 के पेश होते ही विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। Budget 2023 पेश होने के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जमकर सरकार पर निशाना साधा। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट करते हुए सरकार के दावों और किये गए कामों पर सवाल उठाया है।

दरअसल मयावती ने ट्वीट करते हुए कहा की, इस वर्ष का Budget 2023 पिछले बजट से ज्यादा अलग नहीं। देश में पहले की तरह पिछले 9 वर्षों में भी केन्द्र सरकार के Budget 2023 आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही, किन्तु वे सब बेमानी हो गए जब भारत का मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि की मार के कारण लोवर मिडिल क्लास बन गया, अति-दुखद।

मायावती ने आगे कहा की, केन्द्र जब भी योजना लाभार्थियों के आँकड़ों की बात करे तो उसे जरूर याद रखना चाहिए कि भारत लगभग 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, वंचितों, किसानों आदि का विशाल देश है जो अपने अमृतकाल को तरस रहे हैं। उनके लिए बातें ज्यादा हैं। Budget 2023 पार्टी से ज्यादा देश के लिए हो तो बेहतर।