Budget 2023 : अखिलेश यादव ने बीजेपी को लगाई फटकार, कहा- भाजपा बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है..

156
bhn
bhn

Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बुधवार को सदन में Budget 2023 पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये अंतिम पूर्णकालिक Budget 2023 था। बजट पेश होने के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीते सालों के Budget की याद दिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है, पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी। भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।’