समपर्ण दिवस: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर बोले PM मोदी- हमारी राजनीति में राष्ट्रनीति सर्वोपरि, देश हित के लिए विचारधारा

    240

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा सांसदों को संबोधित कर रहे हैं।  पंडित दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।  वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।

    राजनीति के अलावा उनकी साहित्य में भी गहरी रुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उन्होंने एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी थी जिसके तहत विभिन्न संस्कृतियां आपस में मिलकर एख मजबूत राष्ट्र का निर्माण करें।