फिल्म प्रोडूसर बोनी कपूर साइबर हमले के शिकार हो गए हैं। बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से लगभग 4 लाख रुपये की हेराफेरी हो गयी है। उन्होंने मुंबई पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करा दी है। बुधवार को मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में IT एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दी गयी है। FIR के मुताबिक, 9 फरवरी को बोनी कपूर के खाते से पांच फर्जी लेन-देन किए गए और 3.82 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बोनी कपूर को इसका पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की.