28 साल की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी , आज मना रही है अपना जन्मदिन

417

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। कियारा बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

साल 2014 में फिल्म ‘फुगली’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। कियारा ने बेहद कम समय मे बॉलीवुड के बड़ा नाम कमाया हैं। कियारा ने फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में कियारा के आपत्तिजनक सीन को देखकर फैंस हैरान रह गए थे। उनके इस बोल्ड सीन ने मीडिया और दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है।

लेकिन वह नहीं चाहती थी कि फिल्म इंडस्ट्री में दो आलिया हों इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रखा था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की फैमिली की तस्वीरें दिखा रहे हैं। कियारा की फैमिली बहुत छोटी हैं। एक उनका छोटा भाई भी हैं जिसका नाम मिशाल आडवाणी है। कियारा अपने भाई से बेहद करीब हैं।

कियारा एक सिंधी फैमिली से हैं। उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं। मम्मी गेनेवीवे जाफरी पंजाबी मुस्लिम हैं। कियारा की मम्मी टीचर रही हैं । वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

कियारा की फिल्म कबीर सिंह पर्दे पर खूब हिट साबित हुई हैं। इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हैं। कियारा बॉलीवुड एक्टर सईद जाफरी की नातिन लगती हैं तो वहीं अशोक कुमार उनके ग्रेट ग्रैंड अंकल थे। देखा जाए तो फिल्म इंडस्ट्री से वो पहले से ही जुड़ी हुई हैं। वैसे कियारा एक गैर फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखती हैं, उनके पिताजी ने उन्हें इसमें करियर बनाने की इजाजत फिल्म 3 इडियट्स देखने के बाद दी थी।

बता दें कि, कियारा ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 से की थीं। इसके बाद वे साल 2016 में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आई थीं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी इस फिल्म और उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इस बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म भारत अने नेनु में भी काम किया हैं। वक्रफंट की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ फिल्म लक्ष्मी बॉम में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म जल्द ऑनलाइन रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here