राजनीति

भाजपा का कांग्रेस पर हमला – कहा रामभक्तों पर पथराव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने अपनाई तुष्टिकरण की नीति

विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल में जारी राजनीतिक गतिविधियों पर देशभर की निगाहें हैं। अब बंगाल में मध्य प्रदेश का भी प्रवेश होने जा रहा है। बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई प्रमुख नेता भाजपा की ओर से अग्रिम पंक्ति का मोर्चा संभाले हुए हैं। अब कांग्रेस ने कमल नाथ को भी वहां के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त कर दिया है। ऐसे में दोनों दलों के नेता मध्य प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाएंगे। बंगाल के चुनाव में प्रदेश की गूंज के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। भाजपा कमल नाथ के बहाने कांग्रेस की घेराबंदी करेगी। बंगाल में चुनावी जमावट के लिए भाजपा की ओर से कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से वहां सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य ने कमान संभाली।

मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओं में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बंगाल की जनता के सामने रखा। महिलाओं और गरीबों को मिलने वाली मदद के जरिये यह तथ्य रखा कि भाजपा की सरकार आई तो वंचित वर्ग को ऐसी ही सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक सरकार की नीतियों पर ही वहां बात हुई, लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ को बंगाल की जिम्मेदारी मिलते ही यह तय हो गया है कि कांग्रेस अपनी सत्ता गंवाने को प्रमुखता से उठाएगी। भाजपा सरकार के लंबे कार्यकाल के दौरान लगते रहे आरोपों को वे हवा देंगे। कमल नाथ के आरोपों पर प्रदेश के भाजपा नेता जवाब देंगे। इससे मध्य प्रदेश की चर्चा बंगाल में होती रहेगी।

मुद्दों को लेकर ऐसी है तैयारी

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। वे बताएंगे कि जनादेश का अपमान करने वाले मध्य प्रदेश के नेता ही इन दिनों बंगाल में सक्रिय हैं। वहीं, भाजपा लव जिहाद और तुष्टिकरण को लेकर कमल नाथ के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधेगी। हाल ही में विधानसभा में धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का कांग्रेस ने विरोध किया था। इसे लेकर कांग्रेस को बेटियों के हितों पर कुठाराघात करने वाला बताया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य मुद्दों पर भी घेराबंदी की जाएगी। कमल नाथ सरकार के दौरान आयकर छापे, तबादला उद्योग, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कमल नाथ यूपीए सरकार में प्रमुख चेहरा थे, इसलिए मध्य प्रदेश के बहाने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी घेरा जाएगा।

मध्य प्रदेश भाजपा के मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बताया कि यह तो साबित हो गया है कि लव जिहाद, श्रीराम मंदिर के लिए चंदा करने निकले रामभक्तों पर पथराव जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई। लव जिहाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। किसानों को छला गया। कांग्रेस आरोप लगाएगी तो हम बंगाल की जनता को सच बताएंगे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री केके मिश्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के देशभर में समर्थक हैं। वे मध्य प्रदेश के उन नेताओं की सच्चाई बंगाल की जनता को बताएंगे, जो वहां बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों को सामने रखेंगे। जनादेश का अपमान करने वालों की हकीकत भी सामने रखेंगे।

Ekta Singh

Ekta Singh covers Political, Entertainment and Sports News. She believes that it is a writer’s responsibility to make sure that the readers get valuable news and hence it is imperative that the words should be written in a manner that it should be easily understood by all.

Recent Posts

लखनऊ की इति राज बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्सल की फर्स्ट रनर अप..

लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…

12 months ago

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का रिलीज हुआ जबरदस्त Teaser..

2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…

12 months ago

2% इंट्रेस्ट लोन का जाल, चीन के चक्कर में पड़कर कहीं बांग्लादेश भी न बन जाए श्रीलंका..

1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…

12 months ago

कैलिफोर्निया में राहुल गांधी, बीजेपी ने कहा, ‘पीएम मोदी बॉस हैं’ यह बात कांग्रेस नेता नहीं पचा सकते..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…

12 months ago

‘रवींद्र जडेजा BJP कार्यकर्ता, उनकी बदौलत CSK ने जीती IPL ट्रॉफी’, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई का बयान..

तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…

12 months ago