बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 30 स्टार प्रचारकों को रखा गया है। सूची में बिहार के निवासी या यहां से जुड़े हुए 20 नेताओं को रखा गया है।
सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान व स्मृति ईरानी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव व चुनाव प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस को शामिल किया गया है।
अन्य स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय व अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद मनोज तिवारी, राजीव प्रताप रूडी, गोपालजी ठाकुर, अजय निषाद व सतीश दूबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, मंत्री नंद किशोर यादव व मंगल पांडेय, विधान पार्षद संजय पासवान और सम्राट चौधरी शामिल हैं।
प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय के आलोक में पार्टी ने तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सभी स्टार प्रचारक एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…