बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- देश के लिए हैं खतरनाक..

163

BJP के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने राहुल गांधी की तुलना चीन, पाकिस्तान और खालिस्तानियों से की है। उन्होंने देश के लिए राहुल गांधी को खतरनाक बताया है।

देश के लिए राहुल गांधी को घातक बताया

दरअसल राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को दिये बयान में देश के लिए राहुल गांधी को घातक बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि राहुल गांधी देश के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं और उनके साथ समझौता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति में जब से थोड़ी चमक बढ़ी है। तब से उनके संबंध देश विरोधी ताकतों के साथ हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि पूरी दुनिया के अन्दर चीन सद्भाव बढ़ाने वाला देश है। जबकि देश समेत पूरी दुनिया जानती है कि चीन भारत का दुश्मन नंबर एक है,जबकि पाकिस्तान दुश्मन नंबर दो। दुनिया में बहुत सी ऐसी ताकतें हैं,जो भारत के बढ़ते मान सम्मान और ताकत को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। देश के अन्दर तमाम लोग ऐसे हैं जो भिन्न- भिन्न तरीकों से विदेश में जाकर भारत की छवि विगाड़ने का काम कर रहे हैं। कुछ लोग सुनियोजित तरीके से रहते और खाते तो हिन्दुस्तान में हैं। शरीर तो उनका हिन्दुस्तान में है लेकिन आत्मा व दिलो दिमाग विदेश में बैठा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here