Happy Birthday Sunil Grover : सुनील ग्रोवर को प्रिंसिपल ने नहीं लेने दिया था ड्रामा में हिस्सा, ‘गुत्थी’ बन इस तरह हुए घर-घर मशहूर

451

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में वह हर घर में एक जाना माना नाम बन चुके हैं। उन्हें अक्सर ‘गुत्थी’ के नाम से फैंस के बीच पुकारा जाता है, उन्होंने द कपिल शर्मा शो में इस किरदार को निभा कर लोगों को खूब हंसाया। शो के होस्ट कपिल शर्मा से मनमुटाव के चलते उन्होंने शो को छोड़ दिया, लेकिन ‘गुत्थी’ के किरदार की कहानी आज भी सबके दिलों में बसी है। आज भी फैंस का मानना ​​है कि उनका ये विवाद खत्म हो जाएगा और एक बार फिर वह इस रोल में नजर आएंगे।
सुनील ग्रोवर को फिर एक दिन इस बात का एहसास हुआ कि उनके जैसे कई लोग मुंबई शहर में सुपरस्टार बनने और यहां संघर्ष करने आते हैं। जल्द ही उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचा। इसके बाद वह हताश होने लगे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को कभी छोड़ा नहीं। एक बार सुनील ग्रोवर के पास एक टीवी शो में एक्टिंग करने के लिए ऑफर आया। उन्होंने शो की कुछ दिनों के लिए शूटिंग भी की। लेकिन जब उन्हें सेट पर आने का समय मिलना बंद हो गया, तो उन्होंने टीम को फोन किया जिसके बाद सुनील ग्रोवर को पता चला कि उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है।

हालांकि सुनील ग्रोवर को वॉयसओवर में भी काम मिलने लगा। उस समय उन्हें एक रेडियो शो करने का ऑफर मिला। जोकि सिर्फ दिल्ली में प्रसारित होने वाला था, लेकिन जब वह शो लाइव हुआ तो वायरल हो गया। उन्होंने इसे पूरे भारत में प्रसारित करने का फैसला किया। उसके बाद सुनील ग्रोवर को रेडियो, टीवी और फिल्मों में काम मिला। इसके बाद वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल’ में नजर आए।

कॉमेडी शो से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर ने अलग-अलग इवेंट और अवॉर्ड शो में अपने लाइव शो कर लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े अभिनेताओं के जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। इन सब ने उन्हें एक अच्छी पहचान और सफलता दोनों ही दिला दी, लेकिन ये इतना आसान नहीं था जितना लगता है।

सुनील ने अपने बारे में बात करते हुए एक बार बताया कि उन्होंने सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने उन समस्याओं के बारे में बताया जो उनके सामने आई हैं और कैसे उन्होंने अपने जिंदगी इन्हें अपनी स्ट्रेन्थ बना ली।

सुनील ने कहा कि उन्हें एक्टिंग बहुत पसंद है और उन्होंने थिएटर में मास्टर्स डिग्री भी ली है। उन्होंने यह भी बताया किया कि कैसे उन्हें कॉलेज के नाटक में भाग नहीं लेने दिया गया था, क्योंकि प्रिंसिपल ने सोचा था कि सुनील ग्रोवर की एक्टिंग के सामने बाकी स्टूडेंट की एक्टिंग फीकी पड़ जाएगी, जो दूसरे स्टूडेंड्स के साथ ठीक नहीं होगा।

मौजूदा मुकाम पर आने से पहले सुनील ने कई क्षेत्रों में काम करके अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने अपने करियर में पैरोडी क्विज शो, शो होस्टिंग, टीवी शो और कॉमेडी शो किए हैं।

शुरुआती वक्त में सुनील ग्रोवर ने फिल्में भी की हैं और इस जर्नी में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सुनील के पिता चाहते थे कि वह एक रेडियो अनाउंसर बने, और उन्हें इसे लेकर कई प्रपोजल आए, लेकिन उनके दादा ने उन्हें वह काम नहीं करने दिया। सुनील खुद अपने लक्ष्य को छोड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने घर का आराम छोड़ कर संघर्ष की राह को चुना।