बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड की एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले ही साल देवी नाम की एक प्यारी बेटी की मां बनीं, जो कि 12 मई को छह महीने की हो जाएंगी। बिपाशा अपनी बेटी का चेहरा काफी पहले फैंस को दिखा चुकी हैं। एक्ट्रेस समय-समय पर फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी कई एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट में उन्होंने देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य की भविष्यवाणी तक कर दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया। इसके बाद से फैंस के साथ उन्होंने अपनी बेटी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बिपाशा की तरह ही करण सिंह ग्रोवर भी देवी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते। एक्ट्रेस ने बेटी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक बॉल के साथ खेल रही हैं। देवी जिस तरह बॉल को पैर मार रही हैं, उस हुनर को देखते हुए बिपाशा ने उसे एथलीट बताया है।बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नैचुरल एथलीट।’ बिपाशा ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया, उन्हें तारीफों के साथ ही आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
एक यूजर ने लिखा, ”वह अभी कैसे एथलीट बन सकती है? वह सिर्फ बच्ची है। मुझे समझ नहीं आता कि कब इंडियन पेरेंट्स अपने बच्चों पर अपनी पसंद को थोपना बंद करेंगे। अगर आप लोग व्यायाम करते हैं या फिटनेस का पूरा ध्यान देते हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी बेटी को भी ऐसा ही करना है।”
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…