राहुल गाँधी के भारत जोड़ा यात्रा में शामिल हुईं बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी – कांग्रेस ने शेयर की फोटो

289
BHARAT JODO YATRA

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है। इस यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। अब तक मनोरंजन जगत के कई कलाकारों का राहुल गांधी को समर्थन मिला है जिसमें पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम शामिल हो गया है।

दोनों अभिनेत्रियों की राहुल गांधी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को खुद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ आकांक्षा पुरी और रश्मि देसाई को देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा, ‘रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।’ अभिनेत्री ने भी कांग्रेस की इस पोस्ट को रीट्वीट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here