रियलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन फिर भी फैंस हर साल बेताबी से इसके नए सीजन का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में इस साल होने वाले इस शो के लिए दर्शकों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। शो का 16वां सीजन आज रात से शुरू होने जा रहा है।
बिग बॉस 16 आज से अपने नए सीजन के साथ छोटे परदे पर वापसी कर रहा है। कलर्स चैनल पर इस शो का आज यानी 1 अक्टूबर को सलमान खान के साथ प्रीमियर होने जा रहा है। इसके बाद अगले 3 महीने तक यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है.