Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन – राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया तपस्या

192
CONGRESS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आज 43वां दिन है। यात्रा का पड़ाव अभी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से होकर गुजर रहा है। भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को बानावासी गांव से शुरू हुई है। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो रहे है। भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1050 किलोमीटर का सफर तय कर चुका है। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह उद्देश्या पूरा हो रहा है।