Ayodhya : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगा 18 सौ करोड़ का टैक्स हुआ माफ़..

215
bhn
bhn

यूपी की राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोपित किए गए 18 सौ करोड़ का टैक्स आयकर विभाग की ओर से माफ कर दिया गया है। विगत दिनों श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक यह खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़े : CM Yogi News : लखनऊ में महिला से गैंगरेप, आरोपी बोले जुबान खोली तो बेटे को मार डालेंगे

दरअसल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में जानकारी दी गयी कि 42 दिवसीय निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत देश के 1142 जनपदों में देश के साढ़े पांच लाख गांवों में करीब 11 करोड़ लोगों से संपर्क किया गया था। निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया गया था। जिसमें 5500 करोड़ से अधिक की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए भक्तों की ओर से प्राप्त हुई थी।