बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। अरिजीत की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई हैं। वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ब्लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां को लेकर ‘दिल बेचारा’ और ‘पाताल लोक’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानाकरी दी है।
एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अरिजीत की मां को ब्लड डोनर की जरूरत है। स्वास्तिका ने गुरुवार सुबह 10:07 बजे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें A- ब्लड की जरूरत है।’ इस पोस्ट के साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानाकरी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।
ट्विटर पर ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिलहाल सिंगर की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी नहीं है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
स्वास्तिका मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर भी इस बाबत जानकारी शेयर की है। अरिजीत सिंह की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी अभी फिलहाल नहीं है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…