भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अशोक गहलोत बोले – सफलता देख भाजपा-आरएसएस नेताओं के बयान बदले

218

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से देश के माहौल में बदलाव देखने को मिलेगा। गहलोत ने कहा कि, राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और हिंसा के माहौल के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। गहलोत ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर बीजेपी और आरएसएस के नेताओं तक के बयान भी बदलने लगे हैं। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी का भी स्वागत किया है।