विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को ‘अहंकारी’ बताया है। साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों से आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की। इस दौरान केजरवाल के साथ पंजाब के नए सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। दोनों नेता शनिवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा, ‘मैं यहां किसी पार्टी की आलोचना करने के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां भाजपा को हराने नहीं आया हूं। मैं कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं। मैं गुजरात को जिताने आया हूं। हमें गुजरात और गुजरातियों को विजय बनाना है। हमें गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म करना होगा।’ रोडशो के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाए कि राज्य में भाजपा 25 सालों से सत्ता में है, लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा, ’25 सालों के बाद वे अब अहंकारी हैं। वे अब लोगों की बात नहीं सुनते। आम आदमी पार्टी को एक मौका दें, जैसे पंजाब ने दिया है, जैसे दिल्ली ने दिया है। आम आदमी पार्टी को एक मौका दें, अगर आपको हम पसंद नहीं आए, तो अगली बार बदल दीजिए। आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए, आप सभी दूसरी पार्टियों को भूल जाएंगे।’
इस दौरान मान ने कहा, ‘दिल्ली और पंजाब का काम सुलझा लिया गया है, अब हम गुजरात के लिए तैयारी कर रहे हैं।’ शनिवार को आप के दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचे। उन्होंने हृदय कुंज में चरखा चलाया। यहीं पर महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी रहा करते थे। इसके अलावा दोनों नेता आश्रम स्थित संग्रहालय में भी पहुंचे।
दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा अहमदाबाद के निकोल से बापूनगर इलाके तक निकली। इस कार्यक्रम में अनुमानित 50 हजार लोग शामिल हुए। खास बात है कि केजरीवाल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि आप गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। रविवार को वे स्थानीय नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…