बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अच-अवेटेड फिल्म 83 इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 83 की पहली झलक देखने के बाद से ही लोगों ने कह दिया था कि रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव जैसे ही नजर आ रहे हैं और ये फिल्म बॉत्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप जीत कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया था और कबीर खान ने इस दौरान के हर एक इमोशन को पर्दे पर उकेरने की भरपूर कोशिश की है। शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म के जरिए पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फैंस को 83 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. रणवीर सिंह की फिल्म 83 के लिए फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि रणवीर सिंह की ये फिल्म 24 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा बोमन ईरानी, हार्डी संधू, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन और एमी विर्क समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।
बुर्ज खलीफा पर हुआ प्रमोशन
कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का प्रमोशन इस समय जोरो शोरों से हो रहा है। हाल ही में दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर इसकी झलक देखने को मिली थी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बुर्ज खलीफा पर 83 की झलक देखते ही दीपिका पादुकोण काफी इमोशनल हो गई थी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…