दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

287
arvind kejiriwal
arvind kejiriwal

16 अगस्त को दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन होता है. अरविन्द केजरीवाल आज 55 वर्ष के हो गयें हैं. इसी अवसर पर देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने अरविन्द केजरीवाल को ट्विटर पर बधाई दी. उन्होंने दिल्ली के सीएम की लम्बी आयु की कामना करते हुए लिखा ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं.’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। मान ने कहा कि AAP संयोजक ने “भारत में राजनीति करने के तरीके को बदल दिया।” “जिस व्यक्ति ने भारत में राजनीति में बदलाव किया और आम आदमी को परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाया- मैं उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।भगवान उन्हें देश की सेवा के लिए लंबी उम्र का आशीर्वाद दें।’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी केजरीवाल को बधाई दी और लिखाः “दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।