Current Updates :

Malaika Arora father Suicide News: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या, बांद्रा फ्लैट से कूदकर दी जान

  • 0
  • 171
Malaika Arora father Suicide News: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने की आत्महत्या, बांद्रा फ्लैट से कूदकर दी जान

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। यह घटना बुधवार, 11 सितंबर को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में हुई, जहां उन्होंने अपनी जान दे दी। सुबह करीब 9 बजे अनिल अरोड़ा ने अपने फ्लैट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह खबर सामने आते ही मलाइका और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

पिता की आत्महत्या से मलाइका और परिवार पर गहरा आघात 

अनिल अरोड़ा, जो मर्चेंट नेवी में अधिकारी रह चुके थे, ने अपनी जिंदगी का दुखद अंत किया। खबर मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने अनिल अरोड़ा के बांद्रा स्थित फ्लैट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान भी मौके पर पहुंचे, जो परिवार के साथ इस दुखद घड़ी में खड़े हैं।

अनिल अरोड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि 

अनिल अरोड़ा का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। वह पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते थे और मर्चेंट नेवी में ऑफिसर थे। उन्होंने जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जो मलयालम क्रिश्चिन धर्म से थीं। अनिल और जॉयस की दो बेटियां हैं - मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा।


आत्महत्या का कारण अज्ञात 

अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर अनिल अरोड़ा ने यह कदम क्यों उठाया? उनकी आत्महत्या के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हर कोई इस दुखद घटना की गहराई को समझने का इंतजार कर रहा है।

Prev Post WhatsApp पर आए नए फीचर्स, अब बिना इंटरनेट फाइल ट्रांसफर और स्टेट्स पर कर सकेंगे रिएक्शन
Next Post Kanpur: कानपुर हाईवे पर मिली सिर कटी महिला की लाश, रेप और हत्या की आशंका
Related Posts
Commnets ( 0 )
Leave A Comment