बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन दोनों के अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन का घर बीएमसी ने सील कर दिया है। बता दें कि ये दूसरी बार है कि अर्जुन कपूर का कोरोनो टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले साल 2020 में अर्जुन पॉजिटिव पाए गए थे।
बीएमसी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के मुंबई आवास को सील कर दिया है और प्राधिकरण द्वारा उनके घर का सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। खबरों की मानें तो हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। ऐसे में मलाइका अरोड़ा का कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।
अनिल कपूर की बेटी , प्रोड्यूसर रिया कपूर ने अपने सोशल पोस्ट के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। रिया कपूर ने खबर कन्फर्म करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हां, सुपर केयरफुल होने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और के स्वास्थ्य की जानकारी खबर या गॉसिप है। यह तो सिर्फ सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए होनी चाहिए ताकि वे अपना काम कर सकें। यह गॉसिप साइट्स के लिए नहीं होनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 29 दिसंबर यानी आज अंशुला कपूर का अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में अर्जुन अपनी बहन का जन्मदिन विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों भाई बहन डांस करते हुए देखे गए। वहीं कपूर परिवार में अंशुला के जन्मदिन को लेकर एक जश्न भरा माहौल था लेकिन इन सभी का पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही कपूर फैमिली को परेशानी हो सकती है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…