आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तांताडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के जाल में फंसी एक शार्क को देखकर आस पास के लोग उसे देखकर भौंचक्के हो गए. उन्होंने कभी इतनी विशाल मछली नहीं देखी थी और तो और उसके शरीर पर अजीब किस्म की कलाकारी देखकर लोग उसकी फोटो और विडियो बनाने लगे.
बाद में वन अधिकारियो ने उस whale शार्क को मछुआरों और वन्यजीव संरक्षणवादियों द्वारा वापस समुद्र में भेज दिया गया.
जिला वन अधिकारी ने बताया कि ‘यह एक व्हेल शार्क है, जो दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। ये endangered species हैं. इस मछली का वजन 2 टन है. इसको वापस समुद्र में भेजने में दोनों शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के प्रयास वन विभाग ने किये. व्हेल शार्क को सफलता पूर्वक समुद्र में उतारा गया और मछली समुद्र में जीवित है.’
उन्होंने यह भी बताया कि ‘शार्क की तस्वीरें अब पहचान के लिए मालदीव व्हेल शार्क अनुसंधान कार्यक्रम के साथ साझा की जा रही हैं ताकि मछली के बारे में और भी जानकारी दुनिया को पता चल सके.’
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…