सिनेमा जगत से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर स्पैनिश एक्टर रोडोल्फो सांचो एगुइरे के बेटे डैनियल सांचो ब्रोंचालो को हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह सजा थाईलैंड के कोह फांगन द्वीप पर हुई एक हत्या के मामले में दी गई है, जिसमें डैनियल पर कोलंबियाई प्लास्टिक सर्जन एडविन एरिएटा आर्टेग की हत्या और उनके शरीर को टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप था। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
डैनियल सांचो ब्रोंचालो को मिली उम्रकैद की सजा
स्पेन के मशहूर टेलीविजन एक्टर रोडोल्फो सांचो एगुइरे के बेटे डैनियल सांचो ब्रोंचालो को थाई कोर्ट ने हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई है। डैनियल पर आरोप है कि उसने कोलंबियाई प्लास्टिक सर्जन एडविन एरिएटा आर्टेग की हत्या की थी। अदालत ने इस मामले में डैनियल को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
हत्या के आरोप पर डैनियल का क्या कहना है?
इस हाईप्रोफाइल केस ने पूरे दुनिया का ध्यान खींचा था। एक्टर रोडोल्फो सांचो एगुइरे के बेटे का यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, डैनियल ने हत्या के आरोप को लेकर दावा किया है कि उसने यह सब आत्मरक्षा में किया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2023 में डैनियल ने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया था।
सजा और आरोप:
डैनियल सांचो ब्रोंचालो को प्लास्टिक सर्जन एडविन एरिएटा आर्टेग की सोची-समझी हत्या, उनके शव को छुपाने और संपत्ति नष्ट करने के आरोप में दोषी पाया गया। इस मामले में शुरू में डैनियल को मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन, पूरे केस के दौरान एक्टर के बेटे के समर्थन की वजह से उनकी सजा को घटाकर उम्रकैद में बदल दिया गया। कोर्ट ने सजा के साथ प्लास्टिक सर्जन के परिवार को 4 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
यह मामला न केवल सिनेमा और अपराध की दुनिया में हलचल मचा रहा है बल्कि यह दिखाता है कि उच्च समाज से जुड़ी हस्तियों के परिवार भी कभी अपराध की गिरफ्त में आ सकते हैं।
अभी तक के घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया है और यह केस हर किसी की जुबां पर है। डैनियल सांचो का भविष्य अब जेल में ही तय होगा, जहां उसे अपने जीवन की बाकी की सजा पूरी करनी होगी।