अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख , बीते कल में अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। लेकिन हेलीकाप्टर को लैंडिंग की परमिशन न मिलने पर , मुलाकात को रद्द करना पड़ा।
इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा ” भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत ” , आगे अखिलेश यादव ने इसे निंदनीय कार्य बताया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2023
भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत! pic.twitter.com/NjbBlNYoul