पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी फुल कॉन्फिडेंस में है। पार्टी ने अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पार्टी हिमाचल की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र जैन की अगुआई में शिमला में रोड शो भी निकाला।
सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में भी सरकार बनाएगी और यहां बीजेपी से मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदतर स्थिति में है।’
‘कांग्रेस से कोई चुनौती नहीं है’
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है और बीजेपी को हराने का मंत्र आप जानती है।’
पंजाब में सरकार बनाएगी AAP
गौरतलब है कि दिल्ली के बाहर पहली बार किसी राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने यहां 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं गोवा में भी खाता खोलते हुए पार्टी ने दो सीटें हासिल की है। अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी विस्तार की योजना बना रही है। पंजाब और गोवा के बाद अब हिमाचल और गुजरात में पार्टी की नजर है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…