अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हालात किस कदर खराब हुए हैं, यह पूरी दुनिया जा रही है। एक ओर तालिबान लोगों से अफगानिस्तान में रुकने की अपील कर रहा है, वहीं, दूसरी ओर तालिबान लड़ाके लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कब जान चली जाए कुछ पता नहीं। अफगानिस्तान की सत्ता में दो दशक (20 साल) बाद वापसी करने वाले तालिबान ने शुक्रवार देर रात दावा किया कि उसने पंजशीर पर भी कब्जा जमा लिया है।पंजशीर पर कब्जा करने के बाद तालिबान जश्न मनाने में डूबा है।
तालिबानी लड़ाके लगातार हवाई फायर कर जश्न मना रहे हैं। एक समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजशीर में कब्जे के बाद तालिबान ने शुक्रवार की रात हवाई फायरिंग कर जश्न मनाया। इस दौरान बच्चों समेत कई लोग इसके शिकार हो गए। तालिबान के हवाई फायर से कई लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं। तालिबानियों का जश्न अफगानियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…