अभिनेत्री और कॉमेडियन मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का निधन हो गया है। वो लंबे समय से कोविड 19 से संक्रमित थीं। उनके निधन की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर जानी मानी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।
56 साल की चिन्ना का असली नाम पद्मावती दुआ था। दोस्तों के बीच वो चिन्ना के नाम से जानी जाती थीं। बता दें कि वो वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी थीं।
बीना काक ने किया पोस्ट
चिन्ना के निधन पर अभिनेत्री और नेता बीना काक ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर कर दुख व्यक्त किया। बीना ने कैप्शन में लिखा- ‘डियर चिन्ना, तुम बहुत जूझती रही। अब तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। ढेर सारा प्यार।‘
कोरोना संक्रमित होने की दी थी जानकारी
बीते 15 मई को चिन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर कोविड 19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि ‘सभी को हाय। मुझे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मेरी आवाज सुनकर डॉक्टर्स ने निगरानी की जरूरत की सलाह दी। हमें 13 मई को सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। आईसीयू की जरूरत थी लेकिन वहां बेड नहीं था। कल हम रात मेदांता में भर्ती हुए। विनोद कमरे में ऑक्सीजन पर हैं ठीक होने में समय लगेगा। सभी की शुभकामओं की जरूरत है।‘ चिन्ना ने इसके बाद अपनी हेल्थ अपडेट भी दी थी।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…