मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मारा है। साथ में गालियां भी दी हैं।
ये घटना 15 जनवरी की है। एक शख्स ने एक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ पुणे के यावत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने एक कार एक्सीडेंट के बाद उसे थप्पड़ मारा और अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
लॉकडाउन समझाने के लिए सलमान खान ने शेयर की महेश मांजरेकर की शॉर्ट फिल्म
इससे पहले महेश मांजरेकर उस समय काफी चर्चा में थे जब एक युवक ने अबु सलेम के नाम पर उनसे 35 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की थी। एक दिलचस्प इनवेस्टिगेशन के बाद मुंबई पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय अदालत ने उसे 2 सितम्बर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 34 साल के युवक के नाम मिलिंद तुलासंकर था। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उसे रत्नागिरि जिले के खेड़ इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
महेश मांजरेकर ने मामले में दादर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज करवाया था। युवक ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के गैंग का मेंबर बताया था, जो 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में जेल में सजा काट रहा है। युवक ने महेश को मैसेज के जरिए 35 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, तुलासंकर की धारावी इलाके में चाय की दुकान था। युवक ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से उसकी दुकान बंद हो गयी थी। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए एक्सटॉर्शन की कोशिश की।
महेश मांजरेकर मशहूर एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने वास्तव, अस्तित्व, विरुद्ध जैसी फिल्में बनाई हैं। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने कांटे, स्लमडॉग मिलिनेयर, वॉन्टेड, दबंग, रेडी, सिंघम रिटर्न्स, बाजीराव मस्तानी सहित तमाम फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।