अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन वैसे तो फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर खूब छाई हुई रहती हैं। न्यासा को लेकर वैसे अजय और काजोल ने कहा था कि वह फिल्मों में काम करने को लेकर एक्साइटेड नहीं हैं। लेकिन हाल ही में न्यासा ने फैशन वीक शो में अपना ऐसा ग्लैमरस अवतार दिखाया कि फैंस उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने को कह रहे हैं। दरअसल, न्यासा ने बॉलीवुड के पॉपुलर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया।
फोटो में आप देखेंगे कि न्यासा ने मल्टी कलर का क्रॉप टॉप पहना है और उसके ऊपर ब्लेजर। इसके साथ ही न्यासा ने हाई स्लिट ब्लैक स्कर्ट पहनी है। न्यासा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। न्यासा के लुक की सभी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं कि न्यासा अपनी मां की तरह लग रही हैं।
मनीष ने न्यासा के साथ फोटो शेयर कर लिखा, खूबसूरत न्यासा देवगन. नई पीढ़ी हमारे साथ जुड़ी हैं।
वैसे न्यासा के अलावा शनाया कपूर ने भी रैंप वॉक डेब्यू किया है। हालांकि शनाया के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी थे। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। जाह्नवी कपूर भी इस इवेंट में पहुंचीं और उन्होंने न्यासा के साथ भी फोटोज क्लिक की। सभी ने मिलकर इवेंट के बाद पार्टी भी की। बता दें कि न्यासा अभी 18 साल की हैं और स्विटजरलैंड में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। वहीं इससे पहले न्यासा, सिंगापुर में 3 साल पढ़ी थीं।
अजय हैं बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव
काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अजय अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं इसलिए कभी न्यासा को अपने बॉयफ्रेंड से रिलेटेड प्रॉब्लम के बारे में डिस्कस करना हो तो वह मेरे पास आएगी ना कि अजय के पास जाएगी। अजय को अगर पता भी चल गया कि न्यासा का बॉयफ्रेंड है तो वह बंदूक लेकर खड़े हो जाएंगे। हां वहीं बेटे युग को अगर कभी किसी मदद की जरूरत हुई तो वह तो हमेशा अजय के पास जाएगा।
वहीं जब न्यासा को कभी उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया जाता है तो अजय को काफी गुस्सा आ जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा था कि आप हमारे बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन हमारे बच्चों के बारे में नहीं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…