जय श्री राम के नारे लगते हुए समिट बिल्डिंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट..

107
summit
summit

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कुछ यूवकों द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की गई है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में रविवार को क्रिसमस पार्टी के दौरान पहले तो नशे की हालत में दो गुटों ने एक दूसरे पर बेल्ट से हमला किया फिर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस मारपीट में कई लड़के घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस को फोन किया गया, जब तक पुलिस पहुंची तब तक उपद्रवी भाग निकले।

दरअसल गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग के 13वीं फ्लोर पर रविवार देर शाम क्रिसमस पार्टी चल रही थी। तभी अचानक लड़कों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्टॉफ ने लड़कों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं माने। लड़कों ने बेल्ट निकाल ली और एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक गुट के लड़कों ने जयश्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामा बढ़ता देख कई लड़कियां और लड़के पार्टी छोड़कर जाने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here