23 साल की हुईं काइली जेनर, 10th अगस्त को मनाया अपना जन्मदिन ,छोटी सी उम्र में अरबपति बनीं ये मशहूर एक्ट्रेस

518

अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। काइली का जन्म 10 अगस्त 1997 को लॉस एंजेलिस में हुआ था। काइली जेनर का हर कोई दीवाना है। बच्चा बच्चा काइली को जनता है। जन्मदिन के इस खास मौकेपर हम आपको एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस के आलिशान घर की तस्वीरें भी दिखा रहे हैं। जहां वो अपनी बेटी और पति के साथ रहती हैं।

महज 21 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति बन गई थी। 21 साल की उम्र में काइली ने वो कर दिखाया, जो शायद ही इस उम्र का कोई व्यक्ति कर पाए। काइली ने अपने दम पर कामयाबी का नया मुकाम हासिल किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काइली ने 5 साल पहले 2015 में ‘काइली कॉस्मेटिक’ के नाम से एक मेकअप लाइन शुरू की थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक काइली की मेकअप कंपनी ने $360 मिलियन यानी करीब 25 मिलियन से ज्यादा की सेल की थी। काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

कायली जेनर जब 9 साल की थीं, तब अमेरिका के रिएलिटी टेलीविजन शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ में अपनी मां और बहनों के साथ पहली बार ऑनएयर हुई थीं। फोर्ब्स की साल 2019 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली ने 2,057 रैंक हासिल की है।

मेकअप लाइन के अलावा काइली जेनर कई विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं। काइली जेनर की 2 साल की बेटी भी है जिसका नाम स्टोर्मी है काइली साल 2018 में मां बनीं थी। काइली बेटी संग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का आलिशाना बंगला भी नजर आता है। जो बेहद खूबसूरत है।

काइली अमेरिका के कैलिफॉर्निया के हिंडन हिल्स इलाके में रहती हैं। इस आलिशान घर में 8 कमरे और 11 बाथरूम है। इस घर की कीमत 12 मिलियन डॉलर है। ये बंग्ला साल 2015 में तैयार किया गया था। इसका कुल क्षेत्रफल 13200 वर्ग मीटर है।

ये बंग्ला करीब 1.4 एकड़ में फैला है। इस आलिशान घर में एक बहुत बड़ा स्विमिंग भी है। जहां काइली अक्सर अपना समय बिताती है।

इस घर में एक्ट्रेस का एक अलग से शूट रुम, गेम रूम, स्पा रुम, मसाज रूम, एक विशाल किचन है। एक्ट्रेस आए दिन अपने घर में पार्टी करती नजर आती हैं। बता दें एक्ट्रेस के पास 4 घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है।

जून 2015 में उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था। उनका पहला घर कैलाबास में है, जिसकी कीमत 2.7 मिलियन डॉलर है। अप्रैल 2016 में उन्होंने हिंडन हिल्स में 6 मिलियन डॉलर में अपनी दूसरा घर खरीदा था।

अगस्त 2016 में उन्होंने 4.5 मिलियन डॉलर में अपना तीसरा घर खरीदा था। आपको बता दें कि काइली एक रिएलिटी टीवी स्टार है। वो अमेरिकन टीवी की स्टार एक्ट्रेस है। टीवी रियलिटी स्टार के साथ-साथ वो एक मॉडल है जो अपने फोटोशूट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें E! रिएलिटी टीवी सीरीज के लिए जाना जाता है।

23 साल की काइली के पास दो और रॉल्स-रॉयस कारें हैं। एक ब्लू कलर की है, तो दूसरी व्हाइट विंटेज कलर में, जो उनके 21वें जन्मदिन पर उनके हसबैंड ट्रेविस स्कॉट ने गिफ्ट की थी।