14 साल बीत गए एक माँ को हैं अपने बेटे का इंतजार, CM योगी से लगायी गुहार..

148
cm yogi
cm yogi

इस धरती पर माँ का दर्जा सबसे ऊपर रखा गया क्योंकी एक माँ की बराबरी इस दुनिया में कोई नहीं कर सकता। सऊदी कमाने गए युवक के घर न लौटने पर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घर वालों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। मामला शहर कोतवाली के कप्तान का पुरवा का है। जहां पर सऊदी कमाने गया युवक 14 साल बीत जाने पर भी घर नहीं लौटा। मां ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी है।

कुछ दिनों तक फोन से बात हुई

आपको बताते चलें रायबरेली के कप्तान का पुरवा का रहने वाला युवक विपिन कुमार पटेल 2009 में सऊदी कमाने गया था। कुछ दिनों तक फोन से बात हुई उसके बाद फिर फोन पर बात ना हो पाई। 14 साल बीत जाने के बाद भी एक मां अपने बेटे का इंतजार कर रही है कि मेरा बेटा कब घर आएगा। मां को यह चिंता है कि हमारा लड़का सऊदी में किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया है। जिससे उसका कोई पता न सूचना नहीं मिल पा रही है।