केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 25.65 लाख खुराक आज दी गईं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शनिवार को 60,057 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र परिचालन में थे और यह आंकड़ा औसतन 45 हजार टीकाकरण केंद्रों के मुकाबले 15 हजार अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से कार्यस्थलों पर टीकाकरण की शुरुआत की गई है।
अतिंम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीके की 12,25,02,790 खुराक दी गईं। इनमें शामिल 91,27,451 स्वास्थ्य कर्मी वे हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 57,07,322 को दूसरी खुराक दी गई है।
वहीं, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 1,12,29,062 लोगों को पहली और 55,08,179 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसी प्रकार 45 से 60 साल तक की उम्र के 4,04,16,170 लोगों को पहली और 10,76,752 को दूसरी खुराक दी गई है।
मंत्रालय ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के 4,55,60,187 लोगों को पहली और 38,77,667 को दूसरी खुराक दी गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 92वें दिन रात आठ बजे तक 26,65,179 खुराक दी गई जिनमें से 19,24,416 को पहली और 6,40,763 को दूसरी खुराक दी गई।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…