फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज का नाम लेते ही जो सबसे पहला नाम पॉल वॉकर (Paul Walker) का याद आता है। पॉल वॉकर यदि आज हमारे बीच होते तो वो अपना 47वां जन्मदिन मना रहे होते। 12 सितंबर 1973 को पॉल वॉकर का जन्म हुआ था। उन्होंने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन से अपने काम की शुरुआत की थी। पॉल ने फिल्में करने से पहले “हाईवे टू हेवन”, “ए टच्ड बाई एन एंजेल”, “थ्रोब” और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पॉल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पॉल वॉकर की मां चेरिल एक फैशन मॉडल थीं और उनके पिता ठेकेदार थे। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वॉकर की जिंदगी बहुत सादी थी। न कभी किसी स्कैंडल में उनका नाम आया, न कोई सेंसेशनल मूमेंट वायरल हुआ। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया था। पॉल कार के बेहद शौकीन थे और उनकी मौत भी एक भीषण कार हादसे में हुई थी। पॉल वॉकर 30 नवंबर 2013 को अपनी कंपनी के एक चैरिटी फंक्शन में जा रहे थे इस दौरान उनकी एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे ने पॉल की जान ले ली। पॉल को कार रेसिंग का बहुत अच्छा अनुभव था। उनके बारे में कहा जाता था कि वो कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर बदलते थे। इस हादसे के बाद उनके फैंस का कहना था कि यदि उस दिन कार वॉकर ही चला रहे होते तो ये हादसा कभी नहीं होता।
पॉल वॉकर को कारों का बहुत शौक था जिसके चलते उन्होंने कई कारें खरीदी थीं। उनके पास 18 कार और तीन मोटरसाइकिल थीं। उनके निधन के करीब सात साल बाद उनकी सभी गाड़ियों की नीलामी की गई। इस नीलामी में उनके फैंस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और उनकी सभी गाड़ियां 2.33 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 16 करोड़ रुपये) में बिकी थीं। इस नीलामी की रकम को वॉकर की बेटी मैडो के एक ट्रस्ट को दिया गया।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…