यूपी: पॉजिटिविटी रेट 4.9, रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत, एक दिन में 1.30 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच,

257

यूपी में शनिवार को रिकॉर्ड 130445 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 45,51,619 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह देश में सबसे अधिक है। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय केस पॉजिटिविटी रेट 4.9 प्रतिशत है। यह डब्ल्यूएचओ के मानक पांच प्रतिशत से कम है। इसके अलावा मरीजों का रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत है। 

वहीं केस फैटेलिटी रेट (मृत्यु दर) 1.56 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोरोना के नमूनों की जांच लगातार बढ़ाई जा रही है। शनिवार को पांच-पांच नमूनों के 2139 पूल की जांच की गई। इनमें से 294 पॉजिटिव मिले। इसी तरह दस-दस नमूनों के 273 पूल की जांच हुई। इनमें से 31 पॉजिटिव पाए गए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के साथ ही नॉन कोविड मरीजों के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। बीते वर्ष 1 जून से 22 अगस्त तक सरकारी अस्पतालों में 48371 मेजर और 81391 माइनर सर्जरी की गई थी।