मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तंज, कहा सोनिया और राहुल का साथ देने वाला वफादार और सही बात करने वाला गद्दार

417

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटता है उसे वफादार कहा जाता है और जो सही बात करता है उसे गद्दार कहा जाता है।

उन्होंने कहा, “जो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तलवे चाटे वो वफादार और जो सही बात कहे वो गद्दार। हे मैडम सोनिया गांधी तुम्हारे ससुर पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिताजी मोतीलाल नेहरू ने 1924 में कांग्रेस छोड़ी थी। क्या मोतीलाल नेहरू भी गद्दार थे?”

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर भी करारा वार किया। उन्होंने कहा, “जिस दिन शिलान्यास होना था, उस दिन कमलनाथ जी हनुमान चालीसा करने बैठ गए, ‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा’, अरे भक्तों के संकट हरते हैं। कमलनाथ जी, दुष्टों की संकट और पीरा नहीं कटती हनुमान चालीसा का पाठ करने से।”

उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस वाले राम के नाम का मजाक उड़ाते थे, कहते थे राम तो है ही नहीं, राम तो काल्पनिक है। अदालतों में कहते थे राम के नाम का तो अस्तित्व ही नहीं है। भाजपा ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा और आज वो सपना पूरा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here