मथुरा के गेस्टहाउस के गोदाम में लगी आग – 2 कर्मचारियों की जलने से मौत

576
Mathura

उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा में आज गुरुवार सुबह आग लगने का बड़ा हादसा हो गया। मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके के एक होटल में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने के हादसे में 2 कर्मचारियों की झुलसकर मरने की खबर ह। वहीं दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसने के कारण घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद हो सकेगा। गेस्ट हाउस में जिस मंजिल में आग लगी है। उसमें नीचे रेस्टोरेंट था। जिस वक्त घटना गेस्ट हाउस फुल था। गनीमत थी, जिसमे यात्री ठहरे हैं, वो इसके पड़ोस में दूसरा ब्लॉक है। आग की चपेट में आकर गेस्ट हाउस के कर्मचारी उमेश निवासी मांट मथुरा और वीरी सिंह निवासी कासगंज की मृत्यु हो गई है।