लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राज्य में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल उठाया। चिराग ने एक मामले का उल्लेख किया, जिसमें एक पार्षद कथित तौर पर नशे में उन्हें और उनके पिता रामविलास पासवान को अपशब्द कह रहा है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में संजय यादव का जिक्र करते हुए कहा है कि खबरों में दावा किया गया है कि वीडिया में दिख रहा व्यक्ति नशे में धुत था। चिराग और उनके पिता रामविलास पासवान के लिए अपशब्दों के प्रयोग और धमकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने कहा, “शराबबंदी आपकी एक महत्वकांक्षी योजना है। अगर प्रतिबंधों के बाद भी शराब बेची और पी जा रही है तो यह शराबबंदी के दावे पर सवाल खड़े करता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री से इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं, जबकि दोनों ही पार्टियां भाजपा की सहयोगी हैं।
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…