अभिनेता सोनू सूद हर समय लोगों की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। लोग उनसे सोशल मीडिया पर मदद मांगते रहते हैं। जिनके लिए सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। इस बार बाढ़ की मार झेल रही है एक लड़की की हालत देखकर भावुक हो गए और उन्होंने उसकी मदद करने का एलान किया है। जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
एक शख्स ने ट्विटर पर एक लड़की का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में लड़की का घर बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गया है। वीडियो में लड़की अपनी भीगी किताबों को देखकर रोने लगती हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने इस लड़की के बारे में भी बताया।
शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा, ’15-16 अगस्त की रात आई बाढ़ में अंजलि का घर लगभग जमींदोज हो गया। नेस्तानाबूद हुए घर को देखकर तो नहीं मगर बांस की बनी टोकरी में रखी हुईं अपनी भीगी हुई पुस्तकों को देख इस आदिवासी बच्ची के आंखों में आंसू आ गए। किसी आदिवासी बच्ची में ऐसा पुस्तक प्रेम मैंने पहली दफा देखा।’
इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने भावुक होते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘आसूं पोछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी।’ सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो और सोनू सूद का ट्वीट वायरल हो रहा है।
इससे पहले सोनू सूद दो बच्चियों का स्कूल में दाखिला करवाने की वजह से चर्चा में थे। दरअसल हाल ही में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, जिसके लिए वह तुरंत आगे आए। शख्स ने ट्विटर पर अपनी दो बेटियों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनकी दोनों बच्चियां हाथ जोड़कर सोनू सूद से कह रही थीं, ‘सर मदद करो, सर।’
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…