रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 80.6 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी की संपत्ति में इस साल कुल 22 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। संपत्ति में इस उछाल से वे फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों में रिलायंस चेयरमैन से आगे फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के जेफ बेजोस ही हैं।
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में शीर्ष पर बरकरार हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। बेजोस की संपत्ति में इस साल कुल 72.1 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। बेजोस के बाद ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर हैं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स। उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति में इस साल 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर आते हैं फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग। इंडेक्स के अनुसार, इनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल कुल 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यहां यह भी बता दें कि अब मार्क जुकरबर्ग पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं। दुनिया में तीन ही व्यक्ति हैं, जो इस क्लब में शामिल हैं। ये तीनों दुनिया के शीर्ष तीन अमीर व्यक्ति हैं।
बर्नार्ड अर्नाल्ट ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स में खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 80.2 अरब डॉलर है। इस साल में अब तक अर्नाल्ट की संपत्ति को 25 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।
लखनऊ 17 फरवरी। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। आज कल सब लोगो को…
लखनऊ की पूर्व एंकर इति राज ने मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023 फर्स्ट रनरअप का खिताब…
2002 के गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ का टीजर…
1971 में अस्तित्व में आए बांग्लादेश चीनी कर्ज में फंसता जा रहा है. बांग्लादेश के…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नई संसद में…
तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनने…