मुंबई पहुंचने के बाद कंगना रनौत को होना पड़ेगा क्वारंटीन, BMC ने किया ऐलान

468
Twitter

फिल्म अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब से मुंबई पुलिस और माया नगरी की बखिया उधेड़नी शुरू की है तभी से अदाकारा महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर आ गई है। खबर मिली है कि कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आने वाली हैं जिसका ऐलान खुद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए किया था। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत और शिवसेना से जुड़े अन्य संगठनो ने कंगना विरोधी मुहिम जारी रखी है। अब कहा जा रहा है कि कंगना के मुंबई आने के बाद उनको होम क्‍वारंटाइन किया जा सकता है।

मुंबई बीएमसी के कोविड-19 के नियम के अनुसार एयरलाइन से मुंबई दाखिल होने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाता है। कंगना रनौत को मुंबई में 9 सितंबर में आने के बाद 14 दिन होम क्वारांटाइन रहना होगा। ठीक ऐसा ही तब हुआ था जब सुशांत केस की जांच करने के लिए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी (Vinay Tiwari) आए थे।

कोविड प्रोटोकॉल के तहत मुंबई आने वाला शख्‍स अगर 7 दिन के अंदर वापस जा रहा है और उसके पास अगर वापसी की कन्फर्म टिकट है तो ऐसे लोगों को होम क्वारंटाइन नहीं किया जाता है। अगर कंगना 7 दिन से ज्यादा दिन के लिए मुंबई में रुकेंगी तो बीएमसी, एयरपोर्ट पर ही कंगना के हाथ पर स्‍टांप लगाकर उनको होम क्वारंटाइन कर सकती है।

इतना ही नहीं, हिमाचल पुलिस अगर कंगना के साथ आती है तो उन्हें तो क्वारांटाइन नहीं रहने के लिए आने से पहले अर्जी देनी होगी।